*देश में पहली बार! अब पानी के अंदर भी दौड़ेगी मेट्रो, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन*
नई दिल्ली
देश में पहली बार यातायात क्रांति का सपना रेलमंत्रालय ने देखा है। सपना साकार करने का लक्ष्य भी निर्धारित है। पश्चिम बंगाल के हुगली नदी के सीने को चीड़ती हुई धड़धड़ाती हुई निकलेगी मेट्रो। आधुनिक तकनीकी का ये नायाब उदाहरण होगा। नदी के अंदर सुरंग से होकर मेट्रो यात्री यात्रा का रोमांच ले सकेंगे।
सुरंग में 16.6 किलोमीटर की दूरी तक 12 स्टेशन होंगे। इनमें से 6 स्टेशन जमीन के नीचे होंगे और बाकी 6 पानी के नीचे होंगे। यानि समूचा मेट्रो का रास्ता सुरंग से होकर ही गुजरेगा। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 'अंडर वाटर मेट्रो’ का लोकार्पण करेंगे।
पुल की बजाय सुरंग सस्ता उपाय
हुगली नदी का बहाव जस की तस बनी रहे इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रेल मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि हुगली नदी में चूंकि विशालकाय मालवाहक पानी के जहाज चलते हैं इसीलिए एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए पुल का निर्माण करना संभव नहीं था। पुल की ऊंचाई बेहद ज्यादा होती। इससे उसका लागत बढ़ता। उससे आधे खर्च में नदी के अंदर टनल का सपना देखा गया जो अब साकार होता नजर आ रहा है। टनल हावड़ा और महाकारण जैसे स्टशनों को जोड़ेगा। यह भारत का पहला ऐसा सुरंग है जो हुगली जैसी ताकतवर नदी के अंदर निर्माणाधीन है।
सुरंग की बनावट:
इस परियोजना के तहत सुरंग बनाने की लागत लगभग 5000 करोड़ की है। सुरंग को ऐसी मशीनों से बनाया जा रहा है जो धरती के नीचे पानी के दबाव को सह सके। सुरंग का आंतरिक व्यास 5.55 मीटर है जबकि इसके कंक्रीट की मोटाई 275 मिलीमीटर है।
सुरंग का 520 मीटर लम्बा हिस्सा नदी का नीचे होगा। सुरंग को खोदने का कार्य नदी किनारे जमीन से 30 मीटर नीचे चल रहा है जहाँ पानी की गहराई 13 मीटर है। सुरंग भी नदी के बीचों बीच में तल के नीचे 13 मीटर नीचे है दोनों सुरंगो के बीच की दूरी 16.1 मीटर है।
यात्रियों के लिए आपातकालीन सुविधा:
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपातकाल स्थिति में सुरंग से बाहर निकलने के लिए अंदर से पैदल निकलने का भी रास्ता किया जा रहा है। यह आपातकाल सुरंग स्ट्रैंड रोड के पास बन रही है।
23 मई को नदी के भीतर पहुंचा सुरंग:
हावड़ा मैदान से पूर्वी सुरंग को खोदने का काम 12 जुलाई 2016 को शुरू किया गया था। अब तक यहाँ 1635 मीटर की खुदाई हो चुकी है। पूर्व दिशा में नदी के नीचे बन रहे सुरंग का कार्य 22 मई 2017 को पूरा हो गया है, वहीं पश्चिमी सुरंग की खुदाई का काम हावड़ा मैदान से 21 अप्रैल 2016 को शुरू किया गया था।
अब तक यहाँ 1108 मीटर की खुदाई के काम को अंजाम दिया जा चुका है। पश्चिमी सुरंग के खुदाई का काम 23 मई 2017 को हुगली नदी के नीचे प्रवेश कर चुका है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें