*Mahfil-e-Sher-o-Shayari*


क्या लिखूं ? 
कुछ जीत लिखूं या हार लिखूं
या दिल का सारा प्यार लिखूं
कुछ अपनो के ज़ज्बात लिखूं या सपनो की सौगात लिखूँ 
मै खिलता सूरज आज लिखू या चेहरा चाँद गुलाब लिखूँ 
वो डूबते सूरज को देखूँ या उगते फूल की सांस लिखूँ
वो पल मे बीते साल लिखूं या सदियों लम्बी रात लिखूँ 
मै तुमको अपने पास लिखू या दूरी का ऐहसास लिखूँ 
मै अन्धे के दिन मै झाँकू या आँखो की मै रात लिखूँ 
मीरा की पायल को सुन लुँ या गौतम की मुस्कान लिखूँ 
बचपन मे बच्चौ से खेलूँ या जीवन की ढलती शाम लिखूँ 
सागर सा गहरा हो जाऊ या अम्बर का विस्तार लिखूँ 
वो पहली -पहली प्यास लिखूँ या निश्छल पहला प्यार लिखूँ 
सावन कि बारिश में भीगुं या आँखों की मैं बरसात लिखूँ 
गीता का अर्जुन हो जाऊ या लकां रावन राम लिखूँ
मै हिन्दू मुस्लिम हो जाऊँ या बेबस ईन्सान लिखूँ
मै एक ही मजहब को जी लुँ या मजहब की आंखे चार लिखूँ
मैं दीपक तले अँधेरा लिखूं या अंधियारे में दीपराज लिखूं
कुछ जीत लिखू या हार लिखूँ 
या दिल का सारा प्यार लिखूँ 
Click 4 More
|

Old Sher-o-Shayari
New Sher-o-Shayari
EverGreen Sher-o-Shayari

कोई टिप्पणी नहीं:

.